फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Runner Kajal Shakya honored in Delhi

Auraiya News: दिल्ली में सम्मानित हुईं धावक काजल शाक्य

Sun, 30 Mar 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Runner Kajal Shakya honored in Delhi
दिबियापुर। अखिल भारतीय शाक्य महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से रविवार को नई दिल्ली के डाबरी पालम रोड द्वारिका पुरी विजय इन्क्लेवन के पुराना बरात घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरचंदपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी धावक काजल शाक्य को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग झांसी की ओर से खेल लीग के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज झांसी में दो से चार मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें गांव शंकरपुर निवासी काजल शाक्य ने झांसी जोन की ओर से खेलते हुए जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता था। इस कड़ी में दिल्ली में संगठन के कार्यक्रम के दौरान काजल की उपलब्धि की सराहना की गई। साथ ही पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed