{"_id":"69cc14d79387f876d10b23a2","slug":"run-for-unity-organized-in-mission-shakti-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142224-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिशन शक्ति में रन फॉर यूनिटी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिशन शक्ति में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-5-रन फॉर यूनिटी में शामिल छात्राएं।संवाद
दिबियापुर। मिशन शक्ति मिशन के तहत मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम हरचंदपुर रोड से बेला रोड, थाने वाली गली से ओवरब्रिज होते हुए स्कूल तक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संबंध में जागरूक करना था। इस दौरान छात्राओं को सरकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके बाद छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
इसके अलावा सहायल पुलिस टीम ने गांव मुगरिहा व रेड़ा में मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में अवगत कराया गया।(संवाद)