फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rtpcr lab started

जिले की पहली बीएसएल लैब 2 का हुआ शुभारंभ

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
rtpcr lab started
औरैया। पुराने टीबी अस्पताल भवन में नवनिर्मित आरटीपीसीआर लैब से जांच रिपोर्ट अब छह घंटे में मिल जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों में निर्मित लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इनमें जिले की लैब भी शामिल रही। हालांकि 13 दिन पहले ही लैब चालू हो गई थी।
विज्ञापन

सीएम ने लैब की व्यवस्था को ऑनलाइन देखा। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पहले आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट छह से 10 दिन में मिलती थी। अब जिले में ही इन सैंपलों की जांच होगी और पांच से छह घंटे में रिपोर्ट मिलेगी। 29 जून को ही लैब शुरू हो गई थी। रोजाना 250 से 300 सैंपल की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव नेे बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 11 जिलों में एक साथ 11 आरटीपीसीआर लैबों का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, सीएमएस डॉ. पीके कटियार, डॉ. राजीव रस्तोगी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed