फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roof plaster dropped in bank

बैंक में छत का प्लास्टर गिरा

Wed, 07 Jun 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 07 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roof plaster dropped in bank
बैंक परिसर में पड़ा मलबा। - फोटो : amar ujala
पंजाब नेशनल बैंक की सदर शाखा में बुधवार दोपहर छत से प्लास्टर और ईंटें टूटकर गिर गईं। गनीमत रही की जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां उपभोक्ता नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शहर में खिड़की साहबराय रामलीला मैदान के पास लंबे समय से एक किराये की इमारत में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


इमारत की हालत खस्ता होने के कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बैंक मेें लेन-देन का कारोबार चल ही रहा था। तभी बैंक के अंदर की छत से प्लास्टर र्वे इंटें आ गिरा। गनीमत यह थी कि जिस स्थान पर मलबा गिरा उसके ठीक बाद की सीट पर उपभोक्ता बैठे थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले फरवरी माह में बैंक परिसर का अचानक फर्श धंसक गया था। इससे कई लोग चुटहिल हुए थे। शाखा प्रबंधक लवकांत शुक्ला ने बताया कि बैंक को अन्यत्र स्थानांतरित कराए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed