फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbers arrested

हाईवे पर लूट के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2015 11:25 PM IST
औरैया अमर उजाला ब्यूरो
औरैया अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
robbers arrested

 कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर मिहौली गांव के निकट हुई लूट की घटना के

विज्ञापन
आरोपियाें को तमंचे व चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन हजार रुपये व लेडीज पर्स में रखे कागजात बरामद किए हैं। पुलिस की पकड़ से दो

आरोपी फरार भी हैं जिनकी पुलिस ने शिनाख्त करा ली है।
कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 17 फरवरी की रात्रि 8 बजे हाईवे पर ग्राम मिहौली के निकट दीपक सिरौतिया व उनकी पत्नी बाइक से जा रही  थी। तभी बदमाशाें ने तमंचे के बल पर उनसे नकदी व सामान लूट लिया था।
कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फफूंद रोड से चार व्यक्ति आ रहे हैं जो हाईवे पर हुई लूट की घटना के आरोपी भी हैं। पुलिस बल ने करमपुर जाने वाले रास्ते पर दोपहर 2 बजे रिंकू पुत्र लाल बहादुर निवासी बाकरपुर तथा सोनू पुत्र ब्रजनारायण निवासी करमपुर को घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा व कारतूस के साथ एक चाकू बरामद हुआ।

यही नहीं उक्त लोगाें के पास दंपति से लूटा गया लेडीज बैग व उसमें रखे दो छोटे-छोटे पर्स, कागजात के अलावा तीन हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। वहीं पुलिस को देखकर पकड़े गए आरोपियों के साथी भागने में सफल रहे जिनकी शिनाख्त सौरभ चौहान निवासी निगड़ा व छुन्नू ठाकुर निवासी ग्राम बोहरा के रूप में कर ली गई है। उन्हाेंने बताया कि भागे आरोपियों को पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

जल्द ही उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह, उप निरीक्षक अनवर अहमद, कांस्टेबिल रत्नेश कुमार, सुनील कुमार व वीरेंद्र सिंह को 5 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed