{"_id":"2110886d3b975854c4aa053ab60137e1","slug":"robberies-will-not-disclose-then-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों का खुलासा न होने करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों का खुलासा न होने करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से खफा व्यापारी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को आंदोलन के चेतावनी दी है। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि शहर में आज तक हुई चोरियों का खुलासा न होने और पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन के बाद चोरी का खुलासा न होना पुलिस की निष्क्रिता का सुबूत है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द नगर में हुई चोरियों का खुलासा न हुआ तो सभी व्यापारी आंदोलन करेन के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यशैली पर सुधार न किया तो सभी व्यापारी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौपेंगे। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह व्यापाक आंदोलन छेडेंगे। उन्होंने नगर में पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने एवं रात को सायरन बजाकर चलने की व्यवस्था को खत्म किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के ध्वस्त बिजली व्यवस्था चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाने में सहायक हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातों में अंकुश लगाए जाने की मांग की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पोरवाल, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, मोहित गुप्ता, कृष्णकांत, कपिल गुप्ता, शोभित यादव, शिवम विश्नोई, उमेश विश्नोई, अशोक चौहान, आनंदनाथ गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नवीन गुप्ता, संजीव गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।