फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways earnings increased despite the shortage of buses

बसों की कमी के बाद भी रोडवेज की आमदनी बढ़ी

Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Roadways earnings increased despite the shortage of buses
बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
14 रोडवेज बसें चुनाव में जाने के बावजूद सहालग में रोडवेज की आमदनी में बढ़ोत्तरी है। इस समय डिपो के पास 66 बसें ही हैं। रोडवेज को हर दिन आठ लाख से ऊपर की कमाई हो रही है। इधर, पहले 6500 के आसपास यात्री आया करते थे, सहालग के समय उनकी संख्या बढ़कर आठ हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


23 नवंबर को 14 बसें ड्यूटी पर चली गईं, लेकिन रोडवेज को सहालग होने का भरपूर फायदा मिल रहा है। अक्तूबर माह में रोडवेज को औसतन  एक दिन में सात लाख के करीब आमदनी होती थी। मगर, 19 दिसंबर से हर दिन की कमाई सात लाख से ऊपर पहुंच गई। इसके साथ ही सभी रूटों की बसें यात्रियों से खचाखच भरकर जा रही हैं। कई जगह फेरे बढ़वाए गए हैं। इधर, सहालग के समय रोडवेज में एक हजार अतिरिक्त यात्री आने लगे हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो रोडवेज को 19 नवंबर को आठ लाख, 20 नवंबर को आठ लाख, 22 नवंबर को नौ लाख की कमाई हुई। इसी तरह से अन्य दिनों में भी साढ़े सात लाख से ऊपर की कमाई हो रही। सर्वाधिक 26 नवंबर को साढ़े 10 लाख की कमाई हुई है।   
विज्ञापन


 सहायक संचालक आरएन दुबे ने बताया कि रोडवेज की 14 बसों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद भी 66 बसों से ही रोडवेज को अच्छी कमाई हो रही। पिछले वर्ष सहालग में रोडवेज को एक दिन में आठ लाख से ज्यादा की कमाई नहीं हुई थी, जबकि उस समय 80 बसें मौजूद थी। इस समय हर रूट की बसों की 52 सीटें यात्रियों से फुल होकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहालग के समय रोडवेज की आमदनी अच्छी हो रही है, हर दिन आठ लाख से ऊपर की कमाई हो रही है। आगे भी कमाई के इसी तरह बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। - हरिश्चंद्र वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed