Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways depot will soon get five mini buses

Auraiya News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी पांच मिनी बसें

Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot will soon get five mini buses
फोटो-40- रोडवेज डिपो में खड़ी बसें। संवाद
औरैया। रोडवेज डिपो को जल्द ही पांच मिनी बसों की खेप मिलने जा रही है। यह बसें रोजमर्रा के कामकाज को लेकर आवागमन करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार होंगी। इन बसों के लिए अलग से रूट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें लोकल रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में इन दिनों 65 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें 18 रूटों पर चलाई जा रही हैं। वर्तमान में जनता सेवा के तौर पर महज एक बस का संचालन बरौनाकलां से लेकर औरैया के लिए किया जा रहा है। करीब छह माह पहले रोडवेज की ओर से मिनी बसों की मांग निगम को भेजी गई थी। इस पर पांच बसों की संस्तुति कर दी गई है। 42 सीटों की मिनी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि गांव व शहरों को आपस में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

इन बसों का सुबह आना तो शाम के समय वापसी तय होगी। इन बसों के संचालन से मुसाफिरों को डग्गामार वाहनों में असुरक्षित सफर करने की समस्या से निजात मिलेगी। निगम की ओर से बसें मिलते ही फरवरी के पहले सप्ताह में इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले रूटों को तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंटरा से आगरा तक जाएगी एक बस
यमुना नदी किनारे स्थित गांव क्योंटरा से एक बस आगरा के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा बिधूना व कन्नौज को कई कस्बों व गांवों से जोड़ते हुए बस चलाई जाएगी। इसी कड़ी में एक रूट अछल्दा का भी होगा। इसके अलावा पड़ोसी जिले इटावा, कानपुर देहात, जालौन व कन्नौज को जोड़ने के लिए अलग रूट तय होगा। इन पांच बसों के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा गांवों को जोड़ने का प्रयास रहेगा।

वर्जन---
पांच मिनी बसें निगम से मिलने जा रही हैं। इन्हें लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि गांवों को शहर कस्बों व महानगरों से जोड़ा जा सके।
- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed