{"_id":"64ac4a29dbec7db2bb03ee77","slug":"roadways-bus-collided-with-dcm-while-overtaking-seven-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1002-389-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओवरटेक करने में डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओवरटेक करने में डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, सात घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल।
कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात को मुरादगंज ओवरब्रिज के पास ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। जिसमें चालक समेत सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया है।
आगरा फोर्ट डिपो की बस का चालक मोहम्मद नकीम निवासी प्रतापगढ़ रविवार रात को कानपुर से 17 सवारियां लेकर आगरा जा रहा था। रात करीब 12 बजे मुरादगंज ओवरब्रिज के पास तेज गति से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस डीसीएम से टकरा गई। जिसमें बस चालक मोहम्मद नकीम समेत जिशान पुत्र अंशुफ निवासी मऊ, प्रदीप पुत्र उल्फत निवासी इकदिल इटावा, जितेंद्र बाजपेई पुत्र रामशंकर, उनकी पुत्री बेबी निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, जयशंकर पांडेय पुत्र मुन्नलाल पांडेय पथेरा मिर्जापुर, सीमा पत्नी कामता निवासी चितराव जिला उमरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। जहां सातों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस व डीसीएम को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। रोडवेज बस का हादसा होने की जानकारी पर एआरएम अपर्णा मीनाक्षी, लिपिक आरएन दुबे भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एआरएम ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सवारियों को गंतव्य की ओर रवाना किया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।