{"_id":"687e8a4edaa402677903c3f4","slug":"roads-flooded-due-to-half-an-hour-of-rain-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129045-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें लबालब
Tue, 22 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल में कोतवाली गेट के बाहर सड़क पर जलभराव।
- फोटो : अजीतमल में कोतवाली गेट के बाहर सड़क पर जलभराव।
औरैया। सुबह की शुरुआत सोमवार को उमस से हुई। वहीं दोपहर बाद एकाएक काले बादल छाए। करीब आधा घंटे तक लगातार बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों में खुशी देखने को मिली।
औरैया में सबसे पहले बारिश शुरू हुई। यहां पर कुछ देर बारिश होने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। वहीं अजीतमल व बिधूना में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे पहले लोग उमस से परेशान थे, वहीं बारिश के बाद एकाएक तापमान में गिरावट हुई। वहीं, बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। अजीतमल कस्बा में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि दो मिलीमीटर बारिश हुई है। रात में भी बारिश होने के आसार है। हल्की हवा भी चलेगी। धान की रोपाई करने के लिए यह अनुकूल समय है।