फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road will be built from Jalaun intersection to Yamuna bridge

जालौन रोड से यमुना तक बनेगी नई सड़क, साढ़े आठ करोड़ का भेजा प्रस्ताव

Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Jalaun intersection to Yamuna bridge
जालौन चौराहे से शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल की जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के जालौन चौराहे से शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल तक की सड़क को नये सिरे से बनवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने साढ़े आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से कई बार पैचवर्क कराने के बाद भी राहगीरों को गड्ढों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बनने वाली सड़क शहर से गुजरे बिलराया-पनवाड़ी मार्ग का हिस्सा है और लगभग छह किलोमीटर लंबी है। लंबे समय सेइस सड़क की दुर्दशा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के नाम पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लाखों रुपये खर्च कर दिए। लेकिन कुछ ही दिनों में पैचवर्क उखड़ने से बड़ी रकम पानी में चली गई।
विज्ञापन

इस मार्ग से मौरंग, बालू, गिट्टी भरे ओवरलोड वाहनों के अलावा सवारी वाहनों का भी आना-जाना रहता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों पूरे मार्ग का निरीक्षण कर इस पर पैचवर्क कराया था। लेकिन पूरा बजट पानी में चला गया था। अब विभाग ने नया निर्माण कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने 5.930 किलोमीटर के इस मार्ग के नये निर्माण के लिए आठ करोड़ 46 लाख 34 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा है। इस पर स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग के निर्माण के लिए काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed