फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road in Utmapur village crumbling due to waterlogging.

Auraiya News: गांव उत्मापुर में जलभराव से टूट रही सड़क

Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road in Utmapur village crumbling due to waterlogging.
फोटो-10- औरैया-कंचौसी मार्ग पर हुआ जलभराव।संवाद
सहार। गांव उत्मापुर में कई सालों से घरों के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे गंदा पानी सड़क पर भरता है।
विज्ञापन

ऐसे में सड़क जगह-जगह टूट गई है। इससे ग्रामीणों का राह निकलना मुश्किल हो गया है। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और फिसलन भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से उत्मापुर के अलावा भंडारिया , मडोक, पुरवा उदई, हरबंशपुर, पचपेड़ा, खेड़ा, सूखमपुर व इंद्रपामऊ आदि गांव के लोग इसी सड़क से सहार और बिधूना आते-जाते हैं। खराब सड़क और जलभराव के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई आकिल अहमद ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी विभाग को है। इस सड़क की मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
--------
नाली चोक होने से सड़क पर जलभराव
कंचौसी। कस्बे से औरैया जाने वाली सड़क पर तिराहे के पास नालियां चोक होने से घरों व बरसात के पानी से जलभराव हो गया है। सड़क के बीच स्थित गड्ढे से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार ब्लॉक व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्या समाधान के लिए लिखित शिकायत की जा चुकी हैं। ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा जोगी डेरा व नौगवा के मजरा पुरवा महिपाल में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।

इस कारण इस सड़क पर जलभराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त कराने व चोक नालियों की सफाई करवाए जाने की मांग की है। (संवाद)

फोटो-10- औरैया-कंचौसी मार्ग पर हुआ जलभराव।संवाद

फोटो-10- औरैया-कंचौसी मार्ग पर हुआ जलभराव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed