{"_id":"6a51389887c280bc750d4b5a","slug":"road-in-poor-condition-for-10-years-potholes-filled-with-water-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147908-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 10 वर्ष से सड़क बदहाल, गड्ढों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 10 वर्ष से सड़क बदहाल, गड्ढों में जलभराव
Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16- जर्जर हुई सड़क पर बने गड्ढों में हुआ जलभराव।संवाद
सहायल। विकास खंड सहार के सौंथरा अड्डा मार्ग से गांव शिवगंज जाने वाली सड़क करीब 10 साल से गड्ढों में तब्दील है। सड़क के गड्ढों में जलभराव से राह चलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की दूरी करीब चार किलोमीटर है। सड़क की गिट्टी उखड़ने के बाद गड्ढे हो गए हैं। इसमें बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या हो जाती है। गड्ढों में जलभराव को लेकर छोटे -बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। बताया कि इस मार्ग से स्कूल वाहन भी निकलते हैं। ऐसे में छात्र न स्कूल समय पर पहुंचते हैं और न ही समय से घर वापस पहुंच पाते हैं। ऐसे में इस सड़क की मरम्मत बेहद जरूरी हो गई है।
बताया कि यह मार्ग करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। इसमें सौंथरा, पुरवा किशोर, पुरवा बक्सा, शिवगंज, भटौली, पुरवा क्षमा, कुंडरी पुरवा व बरियारे मऊ आदि गांव शामिल हैं। ग्रामीण बीटू राजावत, गुड्डन पाल, संतोष सिंह, बृजेंद्र सिंह, अंकित भदौरिया, दादा रघुवंशी व प्रदीप कठेरिया ने बताया की यह मार्ग करीब 10 वर्षो से खराब पड़ा हैं। राहगीर आए दिन गिरकर चुटहिल होते हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बिचौलिया-घसारा मार्ग बदहाल
अछल्दा। नहर बाजार से बिचौलिया होते हुए घसारा जाने वाली सड़क कई वर्षों से जर्जर है। इस मार्ग से रोजाना 10 से 15 गांवों की आबादी के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह डामर मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इनमें पानी भर जाता है। इससे फिसलन के कारण बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बताया कि नगला चिंता, बिचौलिया, नगला खगा, नगला सवी, हरनारायणपुर व घसारा सहित 10 से ज्यादा गांवों की लगभग 15 हजार की आबादी के लिए यह मुख्य मार्ग है।
अछल्दा नहर बाजार और रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए ग्रामीणों के पास यही एकमात्र रास्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर सरकारी हेल्पलाइन नंबर से लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय तक चक्कर लगा चुके हैं और शिकायती पत्र भी दिए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।(संवाद)