फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road construction started after SDM's order

Auraiya News: एसडीएम के आदेश के बाद सड़क बनना हुआ शुरू

Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Road construction started after SDM's order
एरवाकटरा। ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा मुकुटपुर में ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते बीते एक माह से गांव की प्रमुख सड़क का नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य पिछले एक माह से रुका हुआ था। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद शुक्रवार से निर्माण शुरू कराया गया। इस पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रघुनाथपुर विनय शाक्य ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा मुकुटपुर में सतेंद्र शाक्य के दरवाजे से श्याम सिंह शाक्य के दरवाजे तक नाली निर्माण एवं इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य होना था। जिसको लेकर गांव के दो पक्षों में आपस में विवाद के चलते पिछले करीब एक माह से कार्य बंद पड़ा था। ग्रामीणों की ओर से उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत को लिखित शिकायत देकर जनहित में गांव के प्रमुख मार्ग के रुके निर्माण की मौके पर जांच कर मामले को निस्तारित करने की मांग की गई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत दोनों पक्षों को सुनकर समस्या का निस्तारण करते हुए सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed