फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road connecting many villages to Dibiyapur will be built after 19 years

19 वर्षों बाद बनेगी कई गांवों को दिबियापुर से जोडने वाली सड़क

Thu, 12 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road connecting many villages to Dibiyapur will be built after 19 years
फोटो-11एयूआरपी-27- 28 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। दिबियापुर से कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर 19 वर्ष बाद आवागमन सुगम होगा। नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत से एनओसी लेकर यह मार्ग बनवाने जा रही है। इस सड़क के मुद्दे को कई बार ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

प्रमुख गांवों केबिन की मडै़या, बला की मड़ैया, बिझाई, कसहा, पुरानी दिबियापुर, हरतौली, कंचौसी आदि को दिबियापुर कस्बे से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग खस्ताहाल है। दिबियापुर से जुड़े इस मार्ग पर काफी दूरी तक स्कूल, कारखाने, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, मैरिज होम आदि स्थित हैं। यह मार्ग दिबियापुर से कांशीराम कॉलोनी को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी रामबाबू यादव ने अपने कार्यकाल में दिबियापुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा वर्ष 2003 में जिला पंचायत से बनवाया था। इसके बाद से यह मार्ग नहीं बना। यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को बनवाने के लिए पिछले वर्षों में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष से भी फरियाद की थी, परंतु लोगों को मायूसी हाथ आई थी। अब नगर पंचायत दिबियापुर ने इस मार्ग को बनवाना शुरू कर दिया है। दिबियापुर से 900 मीटर हिस्सा नगर पंचायत द्वारा बनवाया जाएगा। सात मीटर चौड़ी इस सड़क के बनने से कई गांवों तक आने जाने वाले लोगों का यातायात सुगम होगा। इस समस्या को अमर उजाला ने 28 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस सड़क को बनवाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े। लगभग डेढ़ वर्ष से जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी से एनओसी के लिए चक्कर काट रहे थे। दोनों विभागों से अलग अलग एनओसी मिलने के बाद अब दिबियापुर से नौ सौ मीटर दूरी तक डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। मार्ग का निर्माण लगभग 39 लाख रुपये से कराया जा रहा है। -अरविंद पोरवाल, चेयरमैन दिबियापुर नगर पंचायत।

फोटो-11एयूआरपी-28- दिबियापुर से कई गांवों को जोडने वाली सड़क पर खुदाई करती जेसीबी। संवाद

फोटो-11एयूआरपी-28- दिबियापुर से कई गांवों को जोडने वाली सड़क पर खुदाई करती जेसीबी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed