फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rights were violated during the emergency: Pratibha Shukla

आपातकाल में हुआ अधिकारों का हनन : प्रतिभा शुक्ला

Wed, 25 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 25 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rights were violated during the emergency: Pratibha Shukla
लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करतीं प्रभारी जिला मंत्री व अन्य। - फोटो : लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करतीं प्रभारी जिला मंत्री व अन्य।
औरैया। आपातकाल की 50वीं बरसी पर बुधवार को हेम वाटिका में भाजपा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाली विभूतियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस सरकार ने भारतीय लोकतंत्र पर हमला कर नागरिकों के अधिकारों का हनन किया था।
विज्ञापन

50 वर्ष बीतने के बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। जो भी इसे कमजोर करने का प्रयास करेगा, देश उसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी सलिल विश्नोई ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे संविधान की किताब जेब में रखकर घूम रहे हैं। कहा कि कांग्रेस को न संविधान में आस्था है, न व्यवस्था में और न ही देश के लोकतंत्र में। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने निजी हितों के लिए संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन किए।

कार्यक्रम में सम्मान समारोह के बाद पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया आदि ने भी अपने विचार रखे। बाद में प्रदर्शनी का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद सलिल विश्नोई ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed