{"_id":"4a3ad8a602314941096f3775d9c2be97","slug":"riding-test-track-56-million-proposal-to-build-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइडिंग टेस्ट ट्रैक निर्माण को 56 लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइडिंग टेस्ट ट्रैक निर्माण को 56 लाख का प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो पूरे प्रदेश में एक जैसे ही नियम हैं, लेकिन औरैया में इन नियमों के अनुपालन में बरती जा रही कोताही पर परिवहन आयुक्त ने निगाह टेड़ी कर दी है। पत्र भेजकर सख्त आदेश दिए हैं कि बिना परीक्षा और टेस्ट ड्राइविंग के किसी भी सूरत में लाइसेंस निर्गत न किए जाएं।
विज्ञापन
इसी क्रम में परिवहन मुख्यालय की ओर से जिले में राइडिंग टेस्ट ट्रैक निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय की ओर से 56 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पर अब परिवहन आयुक्त की निगेहबानी रहेगी। दोपहिया, हल्के व भारी वाहनों के बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने को परिवहन आयुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए जाने के लिए पूर्व निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र एआरटीओ कार्यालय को मिल गया है।
विज्ञापन
पत्र में बताया कि सभी लाइसेंसों के लिए लिखित व वाहन चालन परीक्षा की प्रतिबद्धता रहेगी। लर्निंग लाइसेंस के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। वहीं स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइविंग की परीक्षा सुनिश्चित की है।
खास बात यह है कि लिखित परीक्षा 30 मिनट की होगी। लिखित परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले आवेदकों के अगले एक सप्ताह तक पुन: आवेदन करने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को वाहन चालन परीक्षा के समय अपना वाहन साथ में लाना अनिवार्य है।
नियमावली के अनुपालन हेतु जिले में संसाधन न होने को संज्ञान में लेते हुए परिवहन आयुक्त ने जिला स्तर पर राइडिंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। एआरटीओ कार्यालय परिसर में राइडिंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण को कार्यालय की ओर से 56 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
वहीं अभी हाल ही बनाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षाओं को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरा कराया जा रहा है।
मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगी परीक्षाएं- वाहन चालकों को चालक लाइसेंस निर्गत करने के लिए एआरटीओ कार्यालय ने रूपरेखा तय करते हुए परिवहन आयुक्त केनिर्देशों के अनुपालन में परीक्षा के दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत वाहन चालन व लिखित परीक्षाएं सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आयोजित कराई जाएंगी
मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए तकनीकी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बिना परीक्षा पास किए आवेदकों का डीएल नहीं बन सकेगा- उदयराम, एआरटीओ