फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Revenue team measured government barren land of Sehud

Auraiya News: राजस्व टीम ने की सेहुद की सरकारी बंजर भूमि की पैमाइश

Sat, 26 Aug 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Revenue team measured government barren land of Sehud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सेहुद में सड़क किनारे स्थित बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद राजस्व टीम पैमाइश करने मौके पर पहुंची। यहां करीब दो घंटे तक चली पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है।

शनिवार दोपहर एसडीएम औरैया द्वारा गठित छह सदस्यीय टीम में शामिल नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, कानूनगो अंचित मिश्रा, कानूनगो ककोर अखिलेश पांडेय, अशोक दोहरे, शशांक दुबे, अभिनव राजपूत ने एनटीपीसी चौकी इंचार्ज पूजा सोलंकी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने गाटा संख्या 997 की पैमाइश की।
विज्ञापन

कानूनगो अंचित मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत सेहुद की गाटा संख्या 997 में 51 डेसीमल जमीन बंजर के नाम दर्ज है। जमीन का भौतिक सत्यापन किया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें 22 अगस्त को औरैया दिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसपर लेखपाल मोहित श्रीवास्तव कब्जा रुकवाने पहुंचे थे। लेखपाल ने आरोप लगाया था कि निर्माण कर रहे लोगों ने निर्माण तो रोका नहीं बल्कि उनसे अभद्रता की, सरकारी अभिलेख छीनने लगे और खसरा फाड़ दिए। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article