फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Revenue advocates will visit Lucknow on Tuesday if demands are not met

Auraiya News: मांगें न मानीं तो मंगलवार को लखनऊ जाएंगे राजस्व अधिवक्ता

Sat, 06 Jun 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Revenue advocates will visit Lucknow on Tuesday if demands are not met
फोटो -21- महापंचायत के दौरान तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ता। स्रोत : अधिवक्ता
औरैया। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने शनिवार को महापंचायत के जरिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

जिले की सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्षों, महामंत्रियों और अधिवक्ताओं ने इस महापंचायत में हिस्सा लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। 10 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई और कहा गया कि मांगें नहीं मानी गईं तो अधिवक्ता मंगलवार को लखनऊ जाएंगे।
महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया व महामंत्री अजय कुमार पाल ने कहा कि राजस्व अधिवक्ता संगठन की 10 सूत्री मांगें अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित में हैं लेकिन प्रशासन इसे पूरी तरह से नजर अंदाज कर रहा है। अजीतमल बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन बिधूना व तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारियों ने भी प्रशासन की निंदा की।
विज्ञापन

महापंचायत का संचालन वकील विमल पांडे ने किया। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल दोबारा प्रशासनिक अधिकारियों से मांगों पर अंतिम वार्ता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार की वार्ता में मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो मंगलवार को वे लोग लखनऊ रवाना होंगे। महापंचायत के समापन पर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे व महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने सभी बार संघों के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं का एकजुटता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed