{"_id":"6a610c54d38f4154ba0a4f99","slug":"retired-soldier-on-scooter-dies-after-being-hit-by-car-commotion-ensues-auraiya-news-c-211-1-aur1006-148569-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, हंगामा
Thu, 23 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-43- घटनास्थल में परिजन को समझते सीओ। स्रोत ग्रामीण
दिबियापुर। बेला रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाकर स्थिति को संभाला।
थाना क्षेत्र गांव उमरी मोड़ निवासी 45 वर्षीय सुल्तान सिंह राजपूत सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद असेनी स्थित अपने होटल (ढाबा) पर काम संभाल रहे थे और वर्तमान में विद्युत पावर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी कार्यरत थे। बुधवार को वह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर होटल जा रहे थे।
बेला रोड पर पावर हाउस के पास सहार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से सुल्तान सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजन कार के सामने बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। हालात को तनावपूर्ण देख सहायल, फफूंद, बेला और बिधूना समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचने और परिजन को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।