{"_id":"61e8553609b5ce4e960dd36d","slug":"retired-navy-sergeant-drunk-auraiya-news-knp6762408147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त नेवी हवलदार ने नशे होटल मालिक पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त नेवी हवलदार ने नशे होटल मालिक पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर नशे में धुत सेवानिवृत्त नेवी हवलदार ने हंगामा कर दिया। बाइक से कार में टक्कर मारने का विरोध जब होटल मालिक ने किया तो उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और रिवाल्वर कब्जे में ली है।
कानपुर रोड स्थित होटल जेके टावर के मालिक गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 10 बजे एक व्यक्ति बाइक से होटल आया। होटल के बाहर खड़ी कार में उसने बाइक से टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया तो नशे की हालत में बाइक सवार ने रिवाल्वर निकाल ली और उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कंचौसी निवासी अनुराग इंद्रपाल अग्निहोत्री बताया। आरोपी ने बताया कि वह नेवी का सेवानिवृत्त हवलदार है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस व खोखा बरामद किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।