फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired navy sergeant drunk

सेवानिवृत्त नेवी हवलदार ने नशे होटल मालिक पर झोंका फायर

Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Retired navy sergeant drunk
औरैया। कानपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर नशे में धुत सेवानिवृत्त नेवी हवलदार ने हंगामा कर दिया। बाइक से कार में टक्कर मारने का विरोध जब होटल मालिक ने किया तो उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और रिवाल्वर कब्जे में ली है।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित होटल जेके टावर के मालिक गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 10 बजे एक व्यक्ति बाइक से होटल आया। होटल के बाहर खड़ी कार में उसने बाइक से टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया तो नशे की हालत में बाइक सवार ने रिवाल्वर निकाल ली और उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कंचौसी निवासी अनुराग इंद्रपाल अग्निहोत्री बताया। आरोपी ने बताया कि वह नेवी का सेवानिवृत्त हवलदार है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस व खोखा बरामद किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed