फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired inspector's condition worsened, death

Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 04 Mar 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector's condition worsened, death
दिबियापुर। संजय नगर में घर पर अकेले मौजूद सेवानिवृत्त दरोगा की बेटे से फोन पर बात करते समय अचानक से तबियत बिगड़ गई। बेटे ने पड़ोस में रहने वालों को जानकारी देकर मदद मांगी। कानपुर ले जाते समय देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाने के पीछे संजय नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा बाबूराम (61) रविवार रात तकरीबन नौ बेटे रविंद्र से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। रविंद्र ने आसपास के लोगों को फोन करके सूचना दी कि पिता की हालत बिगड़ गई है। इस पर आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां से उन्हें चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे। तकरीबन पौने 12 बजे रास्ते में सेवानिवृत्त दरोगा ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि उनके पिता जनवरी 2023 में इटावा कोतवाली से सेवानिवृत्त हुए थे। कानपुर देहात जिले के गौरीकरन क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव पचलख में मकान बन रहा था। इसलिए वह सब लोग कानपुर देहात में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed