फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired inspector dies due to unknown vehicle collision

Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत दरोगा की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector dies due to unknown vehicle collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शहर के एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी के पास रहने वाला सेवानिवृत दरोगा सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर दीपू सिंह की मिल के सामने पहुंचे थे, कि तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी आवास स्थित कांशीराम काॅलोनी के पास रहने वाले सेवानिवृत दरोगा राम प्रकाश (69) पुत्र रामभरोसे रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचकर दीपू सिंह की धान मिल के सामने पहुंचे ही थे। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी बीच पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल को पहचानते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बेटी रेनू ने बताया कि उसके पिता 2014 में दरोगा के पद से कानपुर जरीब चौकी थाना से सेवानिवृत हुए थे। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा को मौत खींच ले गई ओवरब्रिज पर
मार्ग दुघर्टना में मृत हुए सेवानिवृत दरोगा राम प्रकाश प्रतिदिन हाईवे किनारे सर्विस रोड पर टहलने जाते थे। पुत्री रेनू ने बताया कि उनके पिता सुबह पुराना नुमाइश मैदान के पास से दूध लेकर घर पर रख गए थे। इसके बाद वह फिर से टहलने चले गए। बताया कि हमेशा वह सर्विस रोड पर टहलने जाते थे लेकिन आज पता नहीं कैसे ओवरब्रिज पर चले गए। जिससे दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed