फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired DGP Bihar Ganga Prasad Dohra cremated with state honours.

Auraiya News: सेवानिवृत्त डीजीपी बिहार गंगा प्रसाद दोहरे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired DGP Bihar Ganga Prasad Dohra cremated with state honours.
मुरादगंज (औरैया)। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गंगा प्रसाद दोहरे का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पूर्वा तालाब में हुआ। सांसद जितेन्द्र दोहरे व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा समेत अन्य लोगों ने पुष्प चक्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया के समीपवर्ती ग्राम पुर्वा तालाब निवासी गंगा प्रसाद दोहरे की प्रारंभिक पढ़ाई जिले के जनता इंटर काॅलेज अजीतमल में हुई। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने परास्नातक (अंग्रेजी साहित्य में) करने के पश्चात सन् 1962 में आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) में चयनित होकर बिहार कैडर में कई जिलों में एसपी के पोस्ट पर व आईजी की पोस्ट पर तैनाती रही। इसके पुलिस महानिदेशक बिहार से वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद से सेवानिवृत्त होकर मुरादगंज में निवास बनाया था। वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर समाज सेवा करने लगे। शुक्रवार की शाम दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार को पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। रविवार को सांसद जितेंद्र दोहरे व एएसपी आलोक मिश्रा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed