फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Result less than last year

पिछली साल की तुलना में कम रहा रिजल्ट

Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Result less than last year
विद्यालय में रिजल्ट निकालने को जुटे शिक्षक। - फोटो : Amar ujala

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आए परीक्षा परिणाम में इस बाद बहुत गिरावट दर्ज की गई। 2016 में जहां हाईस्कूल का प्रतिशत 91.4 था। वहीं इंटर का 83.80 प्रतिशत था। लेकिन इस बार जबरदस्त कड़ाई के चलते हाईस्कूल का नौ प्रतिशत तो इंटर का लगभग सात प्रतिशत तक रिजल्ट का ग्राफ नीचे गिरा है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड इलाहाबाद की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम पिछली साल की तुलना में बहुत ही कमजोर रहा। पिछले साल के परीक्षा परिणामों पर नजर डाली जाए तो 2016 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 91.4 प्रतिशत रहा था। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.80 प्रतिशत तक पहुंचा था। लेकिन इस बार दोनों वर्गों के आए परीक्षा परिणाम में स्थिति बहुत ही खराब नजर आई। 2017 के आए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में जहां 82.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा। तो वहीं इंटरमीडिएट में 76.65 प्रतिशत तक ही पहुंच सका।
विज्ञापन


इसके पिछली सरकार में विद्यालयों में अनदेखी के चलते हुई गिरावट माना जाए। या फिर सत्ता परिवर्तन का प्रभाव। फिलहाल जिले में गिरे शिक्षा के स्तर ने एक बात तो स्पष्ट कर दी। निश्चित रुप से जिले में गिरते शिक्षा के स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का ही परिणाम है। जिसके चलते जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम इतना नीचे तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed