{"_id":"66d761746ea45e3e390ebde7","slug":"resources-are-being-collected-blood-bank-will-start-in-15-days-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116145-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जुटाए जा रहे संसाधन,15 दिन मे शुरू होगा ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जुटाए जा रहे संसाधन,15 दिन मे शुरू होगा ब्लड बैंक
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित ब्लड बैंक के संचालन के लिए संसाधनों को जुटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बकौल सीएमएस ब्लड बैंक के शुरू होने में अभी 15 दिन का समय और लगेगा।
जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक का लगभग एक माह पहले ही लाइसेंस जारी हुआ है। एक ओर जहां लाइसेंस मिलने से लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। तो वहीं अब इसके संचालन को लेकर प्रक्रिया तेज की जा रही है।
ब्लड बैंक का संचालन जिले के लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में जिले के लोगों में जल्द से जल्द इसके शुरू होने को लेकर उम्मीद जताई जा रही है। उधर सीएमएस डॉ. मंजू सचान का कहना है कि ब्लड बैंक संचालन को लेकर सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। जिसमें रजिस्टरों को प्रिंट कराया जा रहा है। जनरेटर के लिए डीजल के मद की व्यवस्था के अलावा अन्य जरूरी सामानों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि ब्लड बैंक संचालन से पहले इसकी तैयारियों को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा के साथ एक बैठक की जाएगी। जिसमें सभी जरूरी व्यवस्थाओं के साथ संचालन की तिथि निर्धारित की जाएगी। उसके बाद ही ब्लड बैंक का शुभारंभ निर्धारित तिथि पर कराया जाएगा। बताया कि शुभारंभ के दिए विशाल ब्लड बैंक शिविर का भी संचालन कराए जाने की भी रणनीति है। ब्लड बैंक के शुरू हो जाने से जिले के लोगों को जरूरत पड़ने पर खून के लिए बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।