फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   resolution for government

प्रदेश में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
resolution for government
बैठक कर पार्टी की रीतियों को बताते पदाधिकरी। - फोटो : amar ujala beuro
भारतीय जनता पार्टी का 36वां स्थापना दिवस जिलेभर में समर्पण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी मंडलों में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शहर के दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री गीता शाक्य मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। भाजपा की स्थापना इस सोच के साथ हुई कि दबे, कुचले को न्याय मिले, राष्ट्र की अखंडता काम रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत में है। भाजपा नेता लल्ला शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता निराश न हो, आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूपी में बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा सरकार से जनता आजिज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रथम अध्यक्ष पं. अटल बिहारी बाजपेई ने अपने नेतृत्व में भाजपा को आज सत्ता तक पहुंचा दिया है। एक छोटे से पौधे के रुप में भाजपा की स्थापना हुई थी। लेकिन आज वह पौधा रुपी भाजपा केंद्र में आसीन है तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस मौके पर श्रीकृष्ण सावरन, कुलदीप दुबे, भुवनप्रकाश गुप्ता, विनोद दुबे, मुन्नू तोमर, रामबाबू भदौरिया, धीरू राजपूत, लालजी कुशवाह, विष्णुकांती, रजनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारतीय जनता पार्टी के ग्राम क्योंटरा मंडल में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोचन त्रिवेदी ने की। इस मौके पर जिला मंत्री अमरचंद्र राठौर ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा दबे कुचलों का सहयोग किया है। विधानसभा के चुनाव में उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है। बैठक में हरीश दुबे, श्यामू अवस्थी, सर्वेश कठेरिया, विशाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed