फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Residents of the city and 50 villages will be relieved of stray cattle, with a cowshed being built at a cost of 1.5 crore rupees.

Auraiya News: शहर व 50 गांवों के लोगों को छुट्टा मवेशियों से मिलेगी निजात, डेढ़ करोड़ से बन रही गोशाला

Sat, 25 Oct 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Residents of the city and 50 villages will be relieved of stray cattle, with a cowshed being built at a cost of 1.5 crore rupees.
औरैया। शहर समेत आसपास के 50 गांवों में छुट्टा मवेशियों का संकट अब दूर हो जाएगा। नगर पालिका परिषद ने बीहड़ स्थित मंगलाकाली माता मंदिर के पास गोशाला का निर्माण शुरू कराया है। गोशाला की निर्माण लागत डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में अभी तक आवास विकास स्थित पालिका की गोशाला में 60-65 गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। महज एक गोशाला के सीमित परिसर में यह कार्य चल रहा था। ऐसे में शहर में छुट्टा मवेशियों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शहर से निकले हाईवे पर पूरे दिन मवेशियों के झुंड घूमते रहते हैं। इनसे आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। महज आवास विकास स्थित गोशाला में इन छुट्टा मवेशियों को रखना आसान नहीं था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका ने डेढ़ करोड़ की गोशाला का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से इस गोशाला को लेकर शेरगढ़ घाट समीप मंगलाकाली माता मंदिर के पास दो बीघा जमीन चिह्नित की गई थी। अब इस जमीन पर पालिका की ओर से गोशाला का निर्माण शुरू कराया गया है। यहां टिनशेड से लेकर चारा, दाना का भंडारण कक्ष व कर्मचारियों के रहने के लिए भवन भी बनाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि गोशाला में 500 मवेशियों को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीहड़ में बन रही इस गोशाला का विशेष मॉडल बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पालिका कार्यालय से भी मानीटरिंग की जा सकेगी। यहां गोबर गैस प्लांट भी बनाया जाएगा जिससे गोशाला परिसर में रात के समय बिजली का इंतजाम किया जाएगा। इससे यहां के कर्मचारियों को रसोई गैस भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed