फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   reshma becomes bhagya nagar block pramujh

जिले की पांच ब्लॉकों में सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर

Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
reshma becomes bhagya nagar block pramujh
औरैया। ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव रोचक हो गया है। गुरुवार को सदर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। भाग्यनगर से दो निर्दलीयों के पर्चा वापस लेने से सपा प्रत्याशी रेशमा दोहरे का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस तरह बचे पांच ब्लाकों में अब भाजपा और सपा में कड़ा मुकाबला होगा। पांच प्रमुख पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होनी थी। इसमें अजीतमल में भाजपा प्रत्याशी अवनीश पांडेय की पत्नी संध्या ने, सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव की पत्नी रिंकेश यादव, सहार में पीयूष भदौरिया, भाजपा प्रत्याशी नीतू अग्निहोत्री, अछल्दा में निर्दलीय प्रत्याशी संजना ने पर्चा वापस ले लिया। अब बिधूना, अछल्दा, सहार, अजीतमल और एरवाकटरा में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होगी। इन ब्लाकों में दोनों दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक भाग्यनगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा दोहरे की पुत्रवधू व सपा प्रत्याशी रेशमा दोहरे के समर्थन में शुक्रवार को दो निर्दलीय दावेदारों कमला देवी व पूजा देवी ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद एकल नामांकन बचने से रेशमा ब्लाक प्रमुख बन गईं हैं। भाग्यनगर पर कब्जा बरकरार रखने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय यादव की भूमिका अहम रही। सपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार प्रत्याशी
ब्लॉक सपा भाजपा निर्दलीय
अजीतमल देवेंद्र यादव अवनीश पांडेय
बिधूना रचना सिंह गीता सिंह
एरवाकटरा मीरा यादव सोनी राठौर प्रियंका यादव
अछल्दा प्रशांत यादव शरद राना
सहार रामादेवी आकाश सिंह
सांसद के भतीजे के लिए भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा
सहार ब्लाक में अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पहले से नजर बना रखी है। बताया जा रहा है कि इनके पास कई बीडीसी सदस्यों का समर्थन है। इसलिए उन्होंने भतीजे आकाश सिंह का निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया था। वहीं भाजपा ने इस सीट से नीतू अग्निहोत्री को मैदान में उतारा था। शुक्रवार को नीतू के पर्चा वापस लेने से आकाश की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed