फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on one named and 50 unknowns in molestation and stone pelting

छेड़छाड़ और पथराव में एक नामजद व 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report on one named and 50 unknowns in molestation and stone pelting
अछल्दा। थानाक्षेत्र के नगला नथा में रविवार रात महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और पथराव के मामले में पुलिस ने एक नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम नगला नथा निवासी रामसरन सिंह ने बताया कि रविवार को गांव में कुछ लोग होली खेल रहे थे। तभी गांव के दबंगों ने महिलाओं के ऊपर रंग डाल दिया। उनके साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपियों ने रात को ईंट-पत्थर चला दिए। पथराव में एक महिला समेत कई लोग घायल हुए। पीड़ितों ने मामले की सूचना अछल्दा थाने में दी। पुलिस ने मामले के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमवार को बकुआ गांव के रणवीर यादव समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी रणवीर को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed