{"_id":"68a0d2939d60c0c5260d2275","slug":"report-on-in-laws-due-to-womans-death-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130157-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला की मौत से ससुरालीजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला की मौत से ससुरालीजनों पर रिपोर्ट
Sun, 17 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जालौन जनपद के थाना गोहन क्षेत्र के गांव गौरा भूपका निवासी नितिन कुमार ने अजीतमल कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सुरजनपुर गांव निवासी मोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन उसका उत्पीड़न करने लगे थे। नौ अगस्त को ससुर रमाकांत ने फोन करके बहन की मौत की सूचना दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मोनू, जेठ सोनू, सास, ससुर रमाकांत, ननद शीतला व सरिता, मोनू के दोस्त मनोज के खिलाफ उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)