{"_id":"65fb289225d897fbd20a8514","slug":"report-of-murder-in-case-of-womans-body-found-in-canal-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110016-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर में मिले महिला के शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर में मिले महिला के शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ..
दिबियापुर। आठ दिन पहले निचली गंगा नहर में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी आई थी। इसके चलते हत्या की आशंका जताई गई थी।
10 मार्च को दिबियापुर स्थित निचली गंगा नहर में दिबियापुर पुल के पास एक महिला का नग्नावस्था में शव उतराता मिला था। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान समेत खासी संख्या में पहुंचे पुलिस फोर्स ने बमुश्किल शव को बाहर निकलवाया था। 72 घंटे बाद 13 मार्च को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी आने से हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिबियापुर थाने की महिला उपनिरीक्षक वीनेश ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने माना था कि महिला का शव आठ से 12 दिन पुराना है। इसके बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।