फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of molestation on the orders of SP

औरैयाः एसपी के आदेश पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Tue, 26 Jul 2022 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation on the orders of SP
कंचौसी। एसपी के आदेश पर दिबियापुर थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने व आरोपियों पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 19 जुलाई की दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के शिवम, तिलक, सुनील व गोविंद घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने कंचौसी चौकी और दिबियापुर थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

तब पीड़िता ने एसपी चारु निगम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर दिबियापुर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी हैं। आरोपी रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज है, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed