फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of kidnapping of girl registered after four months

Auraiya News: चार महीने बाद दर्ज हुई युवती के अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 06 Feb 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping of girl registered after four months
औरैया। युवती के अपहरण की रिपोर्ट सदर कोतवाली में गुरुवार को चार महीने बाद दर्ज की गई। पीड़ित ने बताया कि पुत्री की खोजबीन की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अपहरणकर्ता ने वेश्यावृत्ति का धंधा पुत्री से कराने की धमकी दी है। इससे वह व उसके परिवार के लोग चिंतित हैं। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी पुत्री 10 सितंबर 2024 को भाई के साथ घर से इटावा कॉलेज के लिए निकली थी। खानपुर चौराहे पर वाहन के इंतजार में दोनों भाई-बहन खड़े थे। आरोप है कि तभी कानपुर नगर के किदवईनगर यशोदानगर निवासी श्रेया अग्निहोत्री, आदित्य तिवारी, राजेश कुमार व अमन तिवारी कार से वहां पहुंचे। दोनों को बकेवर तक ले जाने के लिए कार में बैठा लिया। श्रेया अग्निहोत्री को उसकी बेटी पहले से जानती थी। ऐसे में दोनों भाई बहन कार में बैठ गए। आरोप है कि हाईवे पर साईं मंदिर पार करने के बाद बेटी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर कार सवारों ने बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बेटे की सोने की चैन, मोबाइल व कुछ नकदी छीनने के बाद उसे गाड़ी से फेंककर इटावा की ओर निकल गए। घर लौटे बेटे ने पूरा मामला बताया। मौके पर पहुंचकर बेटी के मोबाइल पर फोन किया। फोन आदित्य ने उठाया था। धमकी दी कि वह उसकी पुत्री की तलाश न करें। वह उसका अपहरण कर वेश्यावृत्ति के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर बेटी की लाश उन्हें मिलेगी। इस पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आदित्य तिवारी, राजेश कुमार, अमन तिवारी, श्रेया अग्निहोत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed