फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of dowry murder on the death of the newlywed

Auraiya News: नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Thu, 20 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 20 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry murder on the death of the newlywed
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी नवविवाहिता की मंगलवार को इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर ससुरालीजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी मनोरमा अवस्थी के बेटे अनुराग की शादी 21 नवंबर 2021 को भरथना निवासी प्रमोद दुबे की बेटी वंदना के साथ हुई थी। मंगलवार को वंदना की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा ससुरालीजनों के साथ मारपीट की है। वहीं, मृतका की सास मनोरमा अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहू पिछले सात महीनों से ब्रेन टीबी की मरीज थी।
विज्ञापन

एक महीने पहले मायके पक्ष के लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए। बाद वह में घर आ गई थी। मंगलवार को बहू की हालत बिगड़ने पर मायके पक्ष के लोगों के साथ वह बहू को इलाज के लिए कानपुर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मायके पक्ष के लोगों ने लौटने के दौरान उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मृतका के भाई समेत 10 लोगों ने उसके घर पर पथराव किया। इसमें परिजनों के साथ मोहल्ले वासी भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता प्रमोद दुबे की तहरीर पर पति अनुराग समेत तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नवविवाहिता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed