{"_id":"686d5aa92eaa3524900bc65a","slug":"report-of-abuse-and-extortion-against-bjp-leader-auraiya-news-c-12-1-knp1080-1179347-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाजपा नेता पर गाली-गलौज व रंगदारी मांगने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाजपा नेता पर गाली-गलौज व रंगदारी मांगने की रिपोर्ट
विज्ञापन
बिधूना। बेला कस्बा में बिना नंबर प्लेट मिट्टी भरे डंपर को रोककर हंगामा करने के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज की है। ये कार्रवाई कन्नौज जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के डंपर मालिक की तहरीर पर की है। भाजपा नेता पर गालीगलौज कर रंगदारी मांगने का आरोप है। उधर, आरोपी भाजपा नेता का कहना है कि उसने बाइक में कट मार कर भागने पर डंपर रोका था। राजनैतिक विद्वेष में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कन्हई पुर्वा निवासी विकास कुमार बेला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मिट्टी का खनन कर रहे हैं। जिसकी अनुमित डीएम व खनन विभाग कन्नौज से मिली है। सोमवार को उनका मिट्टी लदा डंपर जा रहा था। तभी बेला तिर्वा रोड पर बीच सड़क पर खडे़ होकर भाजपा नेता विमल दुबे निवासी बिधूना रोड ने डंपर रुकवाकर ड्राइवर से गालीगलौज व मारपीट की धमकी दी।
आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो विमल दुबे ने उनसे पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि बिना उनकी अनुमति के मिट्टी नहीं डाल पाओगे। रुपया न देने पर मीडिया के सामने उनके कार्य को गलत ठहरा दिया। इससे उनकी छवि खराब हुई है। बेला थानाध्यक्ष गंगादास ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। बताया कि विमल दुबे द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
उधर, भाजपा नेता विमल दुबे ने ने बताया कि निर्माणाधीन मिल से सुबह आ रहा था। तभी बिना नंबर प्लेट के डंपर ने बाइक में कट मार दिया। उन्होंने पीछाकर डंपर को आगे रोककर पूछताछ की थी। आरोप है कि बेला के एक राजनीति से जुड़े युवा नेता की साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि उनके द्वारा भी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।