{"_id":"62a7839f7e24fd6d3c239683","slug":"report-filed-on-the-driver-and-operator-of-the-bus-auraiya-news-knp702202431","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के चालक व परिचालक पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के चालक व परिचालक पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
बेेला (औरैया)। बिधूना-बेला मार्ग पर शुक्रवार सुबह बस की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत के मामले में चालक, परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इटावा के उग्गरपुर निवासी बाबूराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई जगत सिंह शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ कानपुर के बिठूर स्थित गंगा घाट से स्नान कर सुबह छह बजे कार से लौट रहे थे। औरैया डिपो की बस ने बेला-बिधूना मार्ग पर कार में टक्कर मार दी थी।
घटनास्थल पर ही इटावा के बकेवर मंडोली निवासी कार चालक शैलेंद्र उर्फ शनि (30), रामनगर इटावा निवासी गीता (50) पत्नी पप्पू, उग्गरपुरा थाना लवेदी निवासी सुशीला (45) पत्नी बाबूराम व अनमोल (9) पुत्र दीपू की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए थे।
उसने बस चालक और परिचालक को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि घटना की पहले से ही जांच की जा रही थी। तहरीर मिलने का इंतजार था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।