{"_id":"67f41aa1e2bdc9d9a6073226","slug":"report-filed-against-sp-worker-for-commenting-on-mahant-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124459-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महंत पर टिप्पणी करने में सपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महंत पर टिप्पणी करने में सपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत के अजीतमल आने पर एक युवक ने सोशल मीडिया पर उनको लेकर टिप्पणी पोस्ट कर दी। इससे एक समुदाय के लोगों में रोष है।
मामले में एक युवक ने आरोपी सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश के खिलाफ अयाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसवंतपुर निवासी संजय सिंह आशू ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास अजीतमल आए थे। सनातनी वर्ग के लोग अजीतमल कस्बे में उनका स्वागत कर रहे थे।
इसी बीच सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश निवासी असेवटा ने महंत के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। साथ ही अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया।
इससे लोगों में रोष का माहौल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।