{"_id":"689a3c60e4fa875b920b588d","slug":"report-filed-against-seven-people-including-father-and-sons-for-shooting-former-woman-chief-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129957-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने में पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने में पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा के तुर्कपुर में पूर्व महिला प्रधान पुष्पा देवी को गोली मारने पर पुलिस ने गांव के पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रातभर दबिश देती रहीं। हालांकि अभी एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। उधर, घायल महिला का सैफई में उपचार हो रहा है।
इस मामले में पूर्व महिला प्रधान के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि गांव तुर्कपुर की पूर्व प्रधान पुष्पा देवी का बेटा बृजमोहन रविवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के विनोद, उनके बेटे मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से आए और गाली-गलौज करते हुए घर में आ धमके।
इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। उसके पीछे हट जाने से वह तो बच गया, लेकिन गोली पास में बैठी उसकी मां के सीने के ऊपर जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। यह देख हमलावर धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, गोली की आवाज से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन घायल पुष्पा को पहले सीएचसी, फिर चिचौली मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें सैफई अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने बेटे बृजमोहन की तहरीर पर विनोद व उनके बेटे मनीष, शैलेंद्र, व सौरभ, विकास एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक परिजन से बात में उन्होंने हालत में सुधार की बात कही है।
सीओ ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि गोली चुनावी रंजिश में मारी गई है।