फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed after advocates went on strike

Auraiya News: अधिवक्ताओं के हड़ताल पर जाने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Report filed after advocates went on strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। सिविल बार अधिवक्ता को फोन कर अपहरण करने की धमकी देने के मामले में 17 दिन बीत जाने के बाद पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। कोतवाली प्रभारी के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म की।
पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बिधूना सिविल बार के अधिवक्ता बुधवार को एक दिन की हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने अधिवक्ताओं से बात कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी अधिवक्ता अपने काम पर लौटे। सिविल बार बिधूना के अध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता कुलश्रेष्ठ द्विवेदी को पांच मार्च को फोन करके धमकी दी गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कॉल करने वाले युवक ने अधिवक्ता को लोन की किश्त जमा करने की हिदायत दी। किश्त जमा न करने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed