{"_id":"60cf88148ebc3e6efb0c28c0","slug":"report-against-4-people-in-fyring-case-auraiya-news-knp6354297116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में मारपीट एवं फायरिंग करने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मारपीट एवं फायरिंग करने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शादी में मारपीट व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार रात बरके पुरवा में जयकरन सिंह की पुत्री अनु की शादी थी। कानपुर देहात के अजबपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह चौहान पुत्र की बरात लेकर आए थे। देर रात लगभग दो बजे बरातियों के साथ गांव के कुछ युवकों का विवाद हो गया। युवकों ने मारपीट एवं फायरिंग शुरू कर दी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुधा देवी पत्नी शिवबालक सिंह निवासी ग्राम बरके पुर्वा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात लगभग दो बजे पड़ोसी धर्मेंद्र व योगेंद्र, राजेश सेंगर, रामवीर शराब के नशे में आकर शादी में व्यवधान डाल रहे थे। विरोध पर मारपीट की। बचाने आई बहू तनुजा व पुत्री अंजू देवी के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़िता का मंगलसूत्र व झुमकी गिर गई। गांव के और लोग बचाने आए तो आरोपी तमंचे से हवाई फायर कर कार से भाग गए। वहीं प्रमोद सिंह ने बताया कि युवकों ने लाठी-डंडों से मारापीटा। कट्टे से 10 फायर किए। आरोपी उनके बैग में मौजूद जेवर व 70 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब के लिए पैसे न देने पर की मारपीट व लूटपाट
बेला (औरैया)। मंडी रोड निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवकों पर शराब के लिए पैसे न देने पर घर में घुसकर मारपीट करने और एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के मंडी रोड निवासी जागेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार देरशाम वह दृष्टिहीन पिता व माता के साथ था। तभी पड़ोस के तीन युवक आए व उसके पिता से शराब के लिए पैसे मांगने लगे। पिता ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और अलमारी में रखे एक लाख रुपये निकाल ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चेन लूटने का आरोप
बेला (औरैया)। क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने सोने की चेन लूटने का आरोप भी लगाया है।
याकूबपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि वह रविवार सुबह गांव में नाई की दुकान पर गया था। वहां छह-सात युवक आए और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। मारपीट करने वालों सोने की चेन लूट ली। वहीं दूसरे पक्ष से सुमित सिंह ने बताया कि नाई की दुकान पर चार लोगों ने उसे पीटा और सोने की चेन लूट ली। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि एक माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसका समझौता भी हुआ था। उसी रंजिश को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। (संवाद)