फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report against 29 people in misbehave with sdm

एसडीएम से अभद्रता और पुलिस से मारपीट में 28 पर मुकदमा

Sat, 07 Aug 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
report against 29 people in misbehave with sdm
अयाना(औरैया)। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुहीखा गांव पहुंचीं एसडीएम के साथ अभद्रता और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में आठ नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ बबाइन चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजीतमल एसडीएम विजेता तहसीलदार राजकुमार चौधरी, अयाना थाना प्रभारी नवीन कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा गईं थीं। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मदद के लिए तीन दिन बाद आने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। सत्येंद्र सिंह ने शराब के नशे में एसडीएम से अभद्रता कर दी थी। समझाने पर वह पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया था।
विज्ञापन

महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर जीप का शीशा तोड़ दिया था। मामला बढ़ता देख अधिकारी और पुलिस लौट गए थे। शनिवार को अयाना थाने में बबाइन चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने सत्येंद्र सिंह उर्फ कल्लू निवासी हथका थाना शिवली जिला कानपुर देहात, जयनारायण पाल, श्यामू, मनीष, नाथूराम, मनीराम निषाद, नरेंद्र उर्फ बड़े लला, भूरी देवी, गुमता देवी निवासी जुहीखा और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जीप में तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि प्रशासन और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed