फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Remembered Baba Paramhans Maharaj by lighting a lamp and doing sadhana.

Auraiya News: दीप जलाकर व साधना करके बाबा परमहंस महाराज को किया याद

Mon, 06 May 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remembered Baba Paramhans Maharaj by lighting a lamp and doing sadhana.
दिबियापुर। चार मई को समाधि लेने वाले बाबा परमहंस के 26वें महा वार्षिकोत्सव के अवसर पर देर रात जायंट्स राइजिंग क्वींस की पदाधिकारियों ने दीप जलाकर बाबा परमहंस महाराज को याद किया।
विज्ञापन


भगवतीगंज स्थित श्री बाबा परमहंस धाम में 30 मई से शुरू हुआ महावार्षिकोत्सव चार मई को विशाल भंडारे के साथ पूरा हुआ। श्री बाबा परमहंस गुरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने बताया कि आज के ही दिन बाबा परमहंस महाराज ने समाधि ली थी। इसके बाद से प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

इस बार 26वें महावार्षिकोत्सव पर बाबा जी की स्मृति में मानव सेवा बाबा सेवा का ध्येय वाक्य रखते हुए श्री बाबा परमहंस निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की जा रही है। जल्द ही निशुल्क एंबुलेंस सेवा लोगों को मुहैया होगी। यहां जायंट्स राइजिंग क्वींस की अध्यक्ष सपना गुप्ता के साथ पदाधिकारियों ने दीप जलाकर बाबा परमहंस महाराज को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों संजीव पोरवाल, कमलाकर दुबे, संतोष मिश्रा, संतोष सोनी, नवीन गणेश पोरवाल, श्रीनिवास पोरवाल, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र राठौर, भानुप्रकाश बिल्लू पोरवाल, अमित पोरवाल नेता, विशाल राठौर, विकास पोरवाल, कन्हैया पोरवाल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

देर रात तक चले विशाल भंडारे के बाद शयन आरती के साथ महावार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर बाबा को लगाया गया छप्पन भोग भक्तों के बीच वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed