फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   remember Subhas bose

जयंती पर याद आए महानायक सुभाष

Sat, 23 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 23 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
remember Subhas bose
सुभाष विचार मंच के बैनर तले सदी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों व जन प्रतिनिधियों ने सुभाष चौक पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेश दुबे ने कहा कि जंगे आजादी के महानायक को भुला पाना आसान नहीं है। प्रदेश सरकार आज जहां हर वर्ग जाति के पुरोधाओं के जन्म दिन व मरण दिन पर अवकाश घोषित कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायक के जन्म दिन पर अवकाश घोषित न करके उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हर जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर देश को अंग्रेजी हुकुमत के चंगुल से निकालने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुभाष विचार मंच के अध्यक्ष प्रवीण गुप्त ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आनंद कुशवाहा, विवेक पोरवाल, ब्रदर पांडेय, अविनाश अग्निहोत्री, कृष्ण मुरारी मिश्रा, अजय शुक्ला, रामआसरे गुप्ता, कुल्लन नेता, शेखू भदौरिया, मुन्ना सिंह, बबलू अग्निहोत्री मौजूद रहे। वहीं जायंट्स रॉयल ग्रुप के पदाधिकारियों ने भी सुभाष चौक पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष डा. विशाल अग्निहोत्री, सचिव डा. मंजुल मयंक दुबे, राजीव गुप्ता, चंद्र प्रकाश पोरवाल, ललित तिवारी उपस्थित रहे।


विकास भवन में मनी सुभाष जयंती
विकास भवन में महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सुरेश कुमार पांडेय ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस ने अपनी फौज तैयार की थी। वह विदेशों में भारत का लोहा मनवाते रहे। इसी क्रम में पवन कुमार, सुभाष नायक, इंस्पेक्टर सिंह, प्रभाकर दुबे, कुमारी प्रियंका, रामकुमार, संदीप सिंह सेंगर, छत्रपाल, प्रमोद शुक्ला, पियूष शुक्ला, एस के राजपूत, महेंद्र कुरील, अमित दुबे, विनय कुमार, इंद्रजीत, संजय गुप्ता, विद्यावती, रीवा तिवारी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed