फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief: Yamuna water level decreased

राहत : यमुना का जलस्तर हुआ कम

Tue, 22 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relief: Yamuna water level decreased
अजीतमल। यमुना नदी का जलस्तर रविवार को बढ़ा तो दर्जनों गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ गईं थीं। सुबह गौहानी कलां संपर्क मार्ग भी बंद हो गया था। वहीं, सोमवार सुबह से जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

चंबल नदी में पानी छोड़े जाने से भरेह गांव के पास यमुना नदी में जलस्तर बढ़ जाता है। रविवार की सुबह से यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। देर रात तक गौहानी कलां संपर्क मार्ग पर बनी रपटा पुलिया के ऊपर पानी पहुंच गया था। इससे संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले शिक्षक व बच्चों को पानी से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही पानी स्थिर हुआ और फिर कम होना शुरू हो गया। देर शाम तक जलस्तर काफी कम हो गया। इससे गौहानी कलां के संपर्क मार्ग से भी पानी उतर गया। बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा सिकरोड़ी, गौहानी कलां, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज ततारपुर, बबाईंन आदि गांवों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि चंबल से पानी छोड़ा गया था। इसके चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया था। सोमवार की सुबह से पानी कम होना शुरू हो गया है। फिर भी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को सतर्क रहने और लगातार निगाह रखने के कड़े आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed