{"_id":"6609ea12cd3e248ed10bd0e7","slug":"relief-to-vehicle-owners-toll-rates-will-not-increase-on-anantram-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110367-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन स्वामियों को मिली राहत, अनंतराम पर नहीं बढ़ेगी टोल शुल्क की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन स्वामियों को मिली राहत, अनंतराम पर नहीं बढ़ेगी टोल शुल्क की दरें
विज्ञापन
अजीतमल। आगामी एक अप्रैल से अनंतराम टोल प्लाजा की टोल दरों में इजाफा होना था, लेकिन रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में फिलहाल टोल की दरों में इजाफा पर रोक लगा दी है। इससे वाहन स्वामियों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है।
गौरतलब हो कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स की दरें एक अप्रैल से बढ़ाई जानी थी। सोमवार एक अप्रैल से औरैया जनपद में बने अनंतराम टोल प्लाजा पर भी टोल की दरों में इजाफा होना था। इसको लेकर तैयारियां भी हो गई थी, लेकिन अचानक रविवार को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ने अनंतराम टोल प्लाजा पर बढ़ने वाली टोल दरों में रोक लगा दी है।
इससे वाहन स्वामियों ने फिलहाल राहत की सांस मिली है। अनंतराम टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की मेल प्राप्त हुई है। इसमें अग्रिम आदेश तक टोल की दरें न बढ़ाए जाने का आदेश दिया गया है। इसके चलते अनंतराम टोल पर पुरानी दरों से ही टोल लिया जाएगा।