{"_id":"6505fb9a6987112e4b01760a","slug":"relief-bike-riders-will-pass-through-the-three-feet-gate-built-on-yamuna-bridge-auraiya-news-c-211-1-aur1002-2990-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: यमुना पुल पर बनाए गए तीन फीट के गेट से निकलेंगे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: यमुना पुल पर बनाए गए तीन फीट के गेट से निकलेंगे बाइक सवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यमुना पुल के संचालन में हो रही देरी को लेकर रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों में रोष बना हुआ था। शुक्रवार रात जालौन सीमा व औरैया सीमा में पुल पर लगी बैरिकेडिंग कुछ लोगों ने तोड़ दी। मामले की जानकारी पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तीन फीट का गेट बनाकर दो पहिया वाहन सवारों के लिए रास्ता बनाया है। जब तक पुल पूरी तरह से चालू नहीं होता दो पहिया वाहन सवार बनाए गए गेट से गुजरेंगे।
पुल संचालन में हो रही देरी और चौपट हो रहे व्यापार को लेकर लोगों में विरोध बढ़ना शुरू हो गया। इधर आवाजाही में हो रही परेशानी व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर आने पर लगने वाले टैक्स से परेशान लोगों ने दो दिन पहले पुल पर मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता की। इसके बाद कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात दोनों छोर पर लगी बैरिकेडिंग तोड़कर आवाजाही शुरू कर दी। मामला बढ़ता इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने भी दो पहिया वाहन चालकों को पुल पर चलने की छूट दिए जाने की क्लीन चिट दे दी। शनिवार को लोहे के पाइप की बनी बैरिकेडिंग काट कर दोनों तरफ तीन फीट का रास्ता बनाया गया है। अब इसी रास्ते से वाहन सवार गुजरेंगे।
11 नवंबर 2022 से यमुना नदी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को बंद है। पिछले लगभग दो माह से पुल की मरम्मत के चलते सभी प्रकार के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। पुल पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने से पुल पर लोगों को लगभग एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही थी। इधर लोक निर्माण ने सितंबर माह में पुल चालू कराने की बात कही तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी। मगर कम टेंडर आने व दोबारा से सड़क निर्माण के लिए टेंडर कराने की प्रक्रिया कराए जाने से अक्तूबर माह तक संचालन की बात कही गई।
विज्ञापन
पुल मरम्मत का काम हो चुका पूरा
यमुना पुल के जर्जर होने की जानकारी पर बेयरिंग व ज्वाइंटर बदलने का काम शुरू कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार इस कार्य को भी पिछले सप्ताह पूरा करा लिया गया है। अब पुल की सड़क बननी शेष रह गई है। सड़क के निर्माण होते ही सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। 19 सितंबर को सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया होनी है।
जालौन जिले में नौकरी करने वाले कर्मचारियों व यमुना तट के समीपवर्ती गांव के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। ऐसी स्थिति में बैरिकेडिंग के दोनों तरफ बाइकों के निकलने के लिए तीन-तीन फीट के गेट बनवा दिए गए हैं। इससे दो पहिया व साइकिल सवार लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। शेष वाहनों का संचालन पुल पर सड़क निर्माण होने के बाद ही कराया जाएगा। - किशन कुमार सिंह, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी