{"_id":"65e2193287a0299ca80e851e","slug":"regular-operation-of-mahananda-express-starts-relief-to-passengers-going-to-delhi-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109221-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुककर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस तीन माह बाद एक बार फिर से नियमित शुरू हो गई। इससे पहले कोहरे के कारण दिसंबर से तीन महीने के लिए रद्द हुई ऊंचाहार एक्सप्रेस भी 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
रेल प्रशासन ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुककर जाने वाली अप एवं डाउन महानंदा एक्सप्रेस का दिसंबर से एक मार्च तक नियमित संचालन बंद कर दिया था। महानंदा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन नहीं चल रही थी। तीन महीनों में अप एवं डाउन महानंदा एक्सप्रेस कुल 26 दिनों तक रद्द रही। अब शुक्रवार से रेलवे प्रशासन ने दिल्ली जाने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया है।
हालांकि 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस अभी एक मार्च को अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन दिल्ली से रद्द रहेगी। यह दो मार्च से नियमित चलेगी। बता दें कि महानंदा एक्सप्रेस का नियमित संचालन बंद होने से फफूंद रेलवे स्टेशन से दिन के समय गोमती एक्सप्रेस गुजरने के बाद नेताजी एक्सप्रेस और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ही दिल्ली जाने के लिए ट्रेन मिलती थी। महानंदा एक्सप्रेस के नियमित संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यहां बता दें कि दिसंबर से चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी 28 फरवरी तक बंद थी। इस ट्रेन का भी नियमित संचालन 11 फरवरी से शुरू किया जा चुका है। कोहरे के कारण बंद ऊंचाहार एवं महानंदा एक्सप्रेस के नियमित संचालन से लोगों ने राहत की सांस ली है।