फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   refused to marry after the card was printed

कार्ड छपने के बाद शादी से किया इंकार

Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
refused to marry after the card was printed
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर लड़के पक्ष को दहेज के नाम पर दी गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव मिरगांवा निवासी पीड़ित सुनील कुमार पुत्र दिलासाराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसने पुत्री की शादी 13 जून 2021 को बरमूपुर औरैया निवासी युवक से तय की थी। बताया कि शादी के लिए लड़के पक्ष को दो लाख रुपये नकद व सामान दिया था। शादी की तिथि 13 जून 2022 तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं, कार्ड भी छप गए थे।

इसी बीच 26 मई को लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष के घर पहुंचकर उनसे शादी की तैयारियां पूरी होने व समाज में बेइज्जती होने की दुहाई दी, लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने एक न सुनी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर वार्ता कराई जा रही है। जल्द ही मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed